Vistaar NEWS

Mahtari Vandan Yojana Latest Update: खुशखबरी! इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त, जानें कैसे चेक करें स्टेटस

mahatari vandan yojana

महतारी वंदन योजना

Mahtari Vandan Yojana 28th Installation Date: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं को 28वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में इस योजना की 28वीं किस्त कब तक जारी होगी. पैसे आए या नहीं ये कैसे चेक करें. आइए इस खबर में जानते हैं.

28वीं किस्त कब आएगी?

सरकारी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महतारी वंदन योजना की किस्तें आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती हैं. पिछली बार 7 मई को महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी की गई थी. जिसमें प्रदेश की 68 लाख 52 हजार से ज्यादा महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये की राशी ट्रांसफर की गई थी. इसी ट्रेंड को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि 27वीं किस्त मई 2026 माह के पहले सप्ताह में (लगभग 1 मई से 10 मई के बीच) विभिन्न चरणों में जारी की जाएगी. हालाँकि, यह केवल अनुमान है.

कैसे चेक करें पैसे?

जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है. वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CG News: हिमाचल में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में भिलाई के 4 लोगों की मौत

अब तक 27वीं किस्त हो चुकी है जारी

अब तक छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी की है. बता दें कि 7 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रवास के दौरान राजनांदगांव से महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी की थी. प्रदेश की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया. सुशासन सरकार में महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं, बल्कि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं.

Exit mobile version