Vistaar NEWS

CG News: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, MLA संगीता सिन्‍हा को मिली प्रदेश ईकाई की कमान

MLA Sangeeta Sinha Assigned Responsibility

विधायक संगीता सिन्‍हा को मिली जिम्मेदारी

CG News: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अलका लांबा ने विधायक संगीता सिन्‍हा को प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष के पद पर नियुक्त किया है. संगीमा सिन्‍हा नए अध्‍यक्ष की घोषणा होने तक संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगी.

5 महिला नेत्रियों का दिल्‍ली में हुआ था इंटव्‍यू

जानकारी के अनुसार, पहले संगीता सिन्‍हा और छन्नी साहू के नाम को लेकर हालचल थी और पेंच फंसा हुआ था. जनवरी में राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ की 5 वरिष्ठ महिला नेत्रियों की इंटरव्‍यू प्रक्रिया हुई थी. इसमें अनिला भेड़‍िया, संगीता सिन्‍हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा शामिल हुई थी.

2 नामों को लेकर अटका था मामला

अध्‍यक्ष पद को लेकर मुकाबला मुख्‍य रूप से केवल 2 नामों के बीच सिमट गया था. संगठन का एक वर्ग छन्नी साहू को अध्‍यक्ष पद पर देखना चा‍हता था, तो वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से आने वाली संगीता सिन्‍हा की दावेदारी संगठन में मजबूत बताई जा रही थी. लेकिन अब संगीता सिन्‍हा के नाम पर कार्यकारी महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष की मुहर लगा दी गई है.

ये भी पढे़ं- ‘असम में कका फेल हुए…’, कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना

Exit mobile version