Vistaar NEWS

MLA रामकुमार टोप्‍पो के खिलाफ नायब तहसीलदार ने की नार्को टेस्‍ट की मांग, कलम बंद, काम बंद हड़ताल पर बैठे राजस्‍व अधिकारी

MLA Ramkumar Toppo

MLA रामकुमार टोप्‍पो

CG News: छत्तीसगढ़ की सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्‍पो के खिलाफ चले रहे नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट का विवाद लगातार गहराता जा रहा है. मामले में अब नायब तहसीलदार ने सच को सबके सामने लाने के लिए नार्को टेस्‍ट की मांग करते हुए नए विवाद को जन्‍म दे दिया है. वहीं उधर विधायक राजकुमार टोप्‍पो ने एक बार फिर दोहराया है कि वे सभी प्रकार की जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. मामले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद, काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है.

विधायक पर लगे मारपीट के आरोप

विधायक रामकुमार टोप्‍पो पर सरगुजा जिले के राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट के आरोपों लगे हैं. नायब तहसीलदार का आरोप है कि विधायक और उनके समर्थक मारपीट के इरादे से ही वहां आए थे. उन्‍होंने बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर मारपीट कर दी, जबकि ऐसा नहीं हुआ था. मामले में एसडीएम फागेश सिन्‍हा अपनी गाड़ी में नायब तहसीलदार को बैठाकर वहां से अंबिकापुर निकल गए. इस घटना के बाद विधायक रामकुमार टोप्‍पो और उनकी बहन सीतपुर थाने चले गए और थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई गई.

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद नहीं हुई गिरफ्तारी

नायब तहसीलदार के प्रदर्शन के बाद भी विधायक रामकुमार टोप्‍पो की गिरफ्तारी नहीं हो पाई. इस पर सभी राजस्‍व अधिकारियों ने विधायक की गिरफ्तारी को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है. संघ का कहना है कि 29 मई को सभी राजस्‍व अधिकारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया था और दोषियों के ख‍िलाफ तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी की मांग की थी. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है. इसके बाद से ही राजस्‍व अधि‍कारिायों और कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेटों में गहरा आक्रोश है.

ये भी पढे़ं- CG News: विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तहसीलदार, आज से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, काम-काज रहेगा ठप्प

Exit mobile version