Vistaar NEWS

Petrol-Diesel Crisis: दोपहिया में 300 और चार पहिया में 1000 रुपये का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, छत्तीसगढ़ के इस जिले में नया नियम

Petrol-Diesel Crisis

सांकेतिक तस्वीर

Petrol-Diesel Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील के बाद इसका असर देश के लगभग हर कोने में देखने को मिल रहा है. नेताओं और मंत्रियों ने अपने काफिले से गाड़ियां कम करने का ऐलान किया है साथ ही कई शहरों से पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की भी खबरें सामने आई थी. इसी बीच छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जिला कलेक्टर ने पेट्रोल और डीजल के वितरण को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है.

बाइक में केवल 300 रुपये का मिलेगा पेट्रोल

कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के बाद अब जिले में दोपहिया वाहन में केवल 300 रुपये तक पेट्रोल देने का आदेश है वहीं चारपहिया वाहन में अधिकतम 1000 रुपये तक पेट्रोल देने की सीमा तय कर दी गई है. अनावश्यक खरीद और जमाखोरी की आशंका जताई गई थी जिसके बाद ये निर्णय लिया गया है. कलेक्टर द्वारा पेट्रोल एवं डीजल को ड्रम, जरीकेन या बोतल में बेचने पर भी रोक लगा दी गई है.

इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाने की चेतावनी भी जारी की गई है. साथ ही एम्बुलेंस जैसे सेवा वाहनों को पेट्रोल-डीजल जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

ईधन खत्म होने की झूठी खबरें

पिछले कुछ दिनों से गरियाबंद और राजिम क्षेत्र में ईधन खत्म होने की भ्रामक खबरें सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर तैर रही थीं. इसके बाद घबराहट में लोग ड्रम, जेरीकेन और बोतलों में बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरकर घरों में जमा करने लगे थे. इस कृत्रिम संकट और सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया है.

ये भी पढे़ं- CG News: मैनपावर घोटाले में हाई कोर्ट ने खारिज की अनवर ढेबर की जमानत याचिका, कोर्ट ने कहा- आर्थिक अपराध सामान्‍य नहीं

Exit mobile version