Vistaar NEWS

CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में 350 से ज्यादा तबादले, आदेशों की टाइमिंग और प्रक्रिया पर उठे सवाल

Mahanadi Bhawan (File Photo)

महानदी भवन (फाइल फोटो )

CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 350 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है. इस सूची में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मी शामिल हैं. तबादलों का यह निर्णय संख्या और प्रभाव दोनों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

अलग-अलग आदेश और बिना डिजिटल साइन

इस बार की प्रक्रिया ने कई सवाल भी खड़े किए हैं, क्योंकि सामान्य तौर पर इतने बड़े स्तर के ट्रांसफर एक ही सूची में जारी किए जाते हैं, लेकिन इस बार विभाग ने सभी आदेश अलग-अलग जारी किए. खास बात यह भी रही कि इन आदेशों पर न तो ई-साइन किया गया है और न ही डिजिटल हस्ताक्षर मौजूद हैं, जबकि वर्तमान में अधिकतर सरकारी दस्तावेज डिजिटल तरीके से जारी किए जाते हैं. इसके बजाय सभी आदेशों पर हाथ से किए गए हस्ताक्षर देखने को मिले.

10 दिन बाद सार्वजनिक हुए आदेश

मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है कि तबादला आदेशों पर तारीख 24 अप्रैल दर्ज है, लेकिन इन्हें करीब 10 दिन बाद सार्वजनिक किया गया. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आदेश जारी होने के बावजूद इतने दिनों तक इन्हें रोका क्यों गया.

रविवार को अचानक जारी किए आदेश

इसके अलावा, इन आदेशों को रविवार जैसे अवकाश के दिन अचानक जारी किया जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है. आमतौर पर इस तरह के बड़े प्रशासनिक फैसले कार्यदिवस में जारी किए जाते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया और समय-निर्धारण पर संदेह पैदा हो रहा है.

ये भी पढे़ं- CG News: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, MLA संगीता सिन्‍हा को मिली प्रदेश ईकाई की कमान

Exit mobile version