पेट्रोल-डीजल का रेट 3 ₹ प्रति लीटर बढ़ा, रायपुर में 103 रुपये के पार; महंगाई बढ़ने से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

देशभर में पेट्रोल डीजल के रेट में 3 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. इसका असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ा है.
After the increase in the prices of petrol and diesel, a large number of people were seen crowding the pumps in the capital Raipur.

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद राजधानी रायपुर में पंपों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी.

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल डीजल के रेट में 3 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. इसका असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ा है. राजधानी रायपुर में पेट्रोल का दाम 100.45 रुपये से बढ़कर 103 के पार निकल गया है. जबकि डीजल का दाम 93.39 रुपये से बढ़कर 96.55 रुपये पर पहुंच गया है.

पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही दिखी भीड़

पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने के बाद राजधानी रायपुर में पंपों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों को लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचे. हालांकि पेट्रोल और डीजल के रेट अचानक बढ़ने से लोगों ने नाराजगी जाहिर की है.

आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ने से केवल वाहन चलाना ही नहीं महंगा होगा, बल्कि इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ढुलाई महंगी हो जाएगी. एक शहर से दूसरे राज्यों तक ट्रांसपोर्ट भी महंगा हो जाएगा. इसके कारण तमाम चीजों के रेट बढ़ जाएंगे. इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा.

PM मोदी की पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील

खाड़ी के देशों में युद्ध के चलते दुनियाभर में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है. क्रूड ऑयल के रेट में भी इजाफा देखा गया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. इसको लेकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की है. पीएम मोदी ने अपनी अपील में कहा है कि ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-व्हीकल का इस्तेमाल करें. जिससे कि इस वैश्विक समस्या से निपटने के लिए देश पर अतिरिक्त भार ना पड़े.

पीएम मोदी की अपील का असर छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और विधायक पर दिख रहा है. मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्रियों ने अपने काफिले की गाड़ियों मे कटौती की है. कई मंत्री और विधायक तो ई व्हीकल का इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न हुई समस्या को दशक की सबसे बड़ी समस्या बताया है.

ये भी पढे़ं: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा तापमान, राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44 डिग्री; कई जिलों में होगी हल्की बारिश; 16 मई के बाद चलेगी लू

ज़रूर पढ़ें