Vistaar NEWS

Naxal Encounter: पखांजूर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, LOS कमांडर रूपी ढेर

Naxal Encounter

नक्सली कमांडर रूपी

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है. इसी बीच आज पखांजूर के माचपल्ली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में मेढकी LOS कमाण्डर रूपी को जवानों ने ढेर किया है. बता दें कि सुरक्षाबलों को लंबे समय से रूपी की तलाश थी.

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि जिला कांकेर के छोटेबेठिया -परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित माचपल्ली-आरामझोरा-हिडूर क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. सर्च अभियान के दौरान पुलिस बल और माओवादियों के बीच माचपल्ली इलाके में मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के पश्चात सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक महिला माओवादी कैडर का शव बरामद किया गया.

कौन थी LOS कमांडर रूपी ढेर?

शव के पास से हथियार बरामद

मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान मृत महिला माओवादी के शव के साथ एक पिस्टल हथियार, गोला-बारूद तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है. आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है.

गरियाबंद में CRPF जवानों को मिली बड़ी सफलता

इधर गरियाबंद और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सली मंसूबों को नाकाम करने की दिशा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप से निकली सीआरपीएफ (CRPF) की टीम ने एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सोनाबेड़ा अभ्यारण्य से लगे ढेकुनपानी के घने जंगलों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और संदिग्ध सामान बरामद किया है. इस बरामदगी से इलाके में दहशत फैलाने की एक बड़ी साजिश विफल हो गई है.

ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अप्रैल से जुलाई तक चलेगी 11 समर स्पेशल ट्रेन, 20 से ज्यादा बड़े स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

70 जिलेटिन की छड़ें जब्त

सुरक्षाबलों द्वारा मौके से जब्त की गई सामग्रियों की सूची जो नक्सलियों की खतरनाक तैयारी की ओर इशारा करती है. ​70 जिलेटिन की छड़ें हैं, जो एक उच्च क्षमता वाला विस्फोटक है. इसका उपयोग ब्लास्ट के लिए किया जाता है. ​3 स्टील कंटेनर बरामद हुए हैं. इनका उपयोग अक्सर ‘टिफिन बम’ बनाने के लिए किया जाता है, जो काफी घातक साबित होते हैं. ​4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर हैं, जिनका विस्फोटकों को दूर से नियंत्रित करने या सर्किट तैयार करने के लिए इन तारों का उपयोग किया जाता है.

Exit mobile version