Vistaar NEWS

हीराकुड एक्सप्रेस का शौचालय बना तस्करों का अड्डा! GRP की कार्रवाई में लाखों रूपये का गांजा बरामद

raigarh railway station hirakud express toilet ganja smugging

हीराकुड एक्सप्रेस के शौचालय से मिला गांजा

CG News: गांजा तस्करों ने अब ट्रेन को तस्करी का अड्डा बना लिया है. रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए विशाखापट्टनम से अमृतसर जाने वाली हीराकुड एक्सप्रेस से 10 किलो गांजा बरामद किया है. सर्चिंग के दौरान मिले इस गांजे की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है. अज्ञात आरोपियों के लिए खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जीआरपी को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 20807 हीराकुड एक्सप्रेस के एम-1 कोच के बाथरूम में गांजा छिपा के रखा गया है. GRP ने कार्रवाई की तो शौचालय की फॉल्स सीलिंग में गांजे के पैकेट छिपा रखे गए थे. खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटे 10 पैकेट बरामद किए गए. इस बारे में जानकारी नहीं पाई है कि इसे कहां भेजा जा रहा था? किसके पास भेजा जा रहा था?

जीआरपी रेलवे स्टेशन के कैमरे खंगालेगी

बताया जा रहा है कि गांजा ओडिशा के किसी रेलवे स्टेशन पर छिपाया गया था. अब जीआरपी ने ओडिशा के अलग-अलग स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाने का फैसला लिया है. एक टीम को भेजा जाएगा जो स्टेशनों पर लगे कैमरों को खंगालेगी. इसके साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.

ट्रेन में कैमरे नहीं लगे हुए हैं

हीराकुड एक्सप्रेस ट्रेन LHB कोच के साथ चलती है. इस कोच के साथ चलने वाली सभी ट्रेनों में कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन इस ट्रेन में कैमरे नहीं लगे हुए हैं. ट्रेन में कैमरे होते तो आरोपियों को आसानी से पहचाना जा सकता था.

ये भी पढ़ें: इबोला वायरस को लेकर अलर्ट! विदेश से लौटने वालों की बिलासपुर सिम्स में होगी जांच, RT-PCR टेस्ट होगा

जानकारी के मुताबिक सबसे पहले तालचेर रेलवे स्टेशन पर गांजा छिपाने की खबर सामने आई. ट्रेन के सफाईकर्मी ने इसे देखा. उसने शौचालय में खाकी रंग के पैकेट देखे. इसकी सूचना उसने टीटीई को दी. इस मामले की जानकारी बाद में जीआरपी को दी गई.

Exit mobile version