Vistaar NEWS

रायगढ़ में 3 नाबालिग HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- डरने की जरूरत नहीं

CG News

Health Minister Responds Raigarh HIV Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 3 नाबालिग HIV पॉजिटिव मिले हैं. जिसके बाद स्वास्थ्य हमला भी अलर्ट मोड पर आ गया है और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से न घबराने की अपील की है.

डरने की जरूरत नहीं – श्याम बिहारी जायसवाल

वहीं HIV के मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में HIV पीड़ितों को लेकर अभियान चलाया जाएगा. HIV पॉजिटिव मरीजों को डरने की जरूरत नहीं है. मरीजों के लिए सरकार के पर्याप्त इंतजाम हैं. उन्होंने आगे कहा कि युवा नशीली दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं. समाज और परिवार को जागरूक होना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ‘इबोला’ वायरस की एंट्री, कांगो और युगांडा से आए दुर्ग के 3 लोग संदिग्ध, जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग

समाज को जागरुक होने की जरूरत

वहीं उन्होंने आगे कहा कि सरकार के पास पर्याप्त इंतजाम है, जो युथ नशीली दवाईयों को नशे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं उनपर प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्रवाई भी जारी है. साथ ही उन्होंने कहा कि समाज और परिवार के लोगों को भी इस पर जागरूक होना पड़ेगा.

Exit mobile version