Vistaar NEWS

NEET Re-Exam: छत्तीसगढ़ में नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए रेलवे चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

CG News

Train

NEET Re-Exam: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं. परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए 20 और 21 जून को चार स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

रेलवे के अनुसार, कोरबा और दुर्ग के बीच विशेष पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी. वहीं, 21 जून को छिंदवाड़ा-इतवारी स्पेशल मेमू ट्रेन भी संचालित होगी. इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार दुर्ग तक किया गया है. रेलवे प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए 10 ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का निर्णय लिया है, ताकि NEET परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version