Vistaar NEWS

रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी की पुर्तगाल में हार्ट अटैक से मौत, एजुकेशन टूर पर गए थे, शव लाने के लिए PMO से अपील

raipur businessman death in portugal educational tour heart attack lisbon pmo

रायपुर के कारोबारी की पुर्तगाल में हुई मौत

CG News: राजधानी रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से मौत हो गई. वे 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशन टूर पर गए थे. शव को लाने के लिए परिजनों ने पुर्तगाल स्थित भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से अपील की है.

इलाज के दौरान हुई मौत

छत्तीसगढ़ से 40 सदस्यीय दल के साथ अजय सुंदर निहलानी पुर्तगाल गए थे. इसके लिए रायपुर से दो लोगों का चयन हुआ था. जानकारी के मुताबिक यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. परिवार ने पुर्तगाल स्थित इंडियन एंबेसी, पीएमओ और प्रशासन से शव को भारत लाने के लिए गुहार लगाई है.

परिजनों के बीच शोक की लहर

इस खबर के बाद से रायपुर में मृतक कारोबारी के परिजनों और परिचितों के बीच शोक माहौल है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार कारोबारी के भाई संजय कुमार निहलानी का कहना है कि टूर में अजय निहलानी के साथ गए नीरज बाजपेयी शव लाने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं. परिवार ने स्थानीय प्रशासन, भारतीय दूतावास और एयरलाइंस कंपनियों और संबंधित एजेंसियों से अपील की है.

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में तेल गोदाम में लगी भीषण आग, 3 ऑयल टैंकों की वजह से आग तेजी से फैली, निगम कमिश्नर बोले- जांच होगी

Exit mobile version