Vistaar NEWS

CG News: बीवी और बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा पुलिसकर्मी, बोला- किराएदार के साथ पत्नी के थे अवैध संबंध

Crime news (file photo)

फाइल तस्वीर

CG News: छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी. इस खबर के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है. आरोपी ने पहले वारदात को अंजाम दिया, फिर पुलिस थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार (1 अप्रैल 2026) करीब सुबह 7 बजे एक शख्स ने अपनी सौतेली बेटी और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. वहीं, बीचबचाव करने आई बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया. दोनों की वारदात स्थल पर ही मौत हो गई.

आरोपी को पत्नी पर शक था

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिसकर्मी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि किराएदार के साथ उसके संबंध थे. ये बात भी सामने आई कि इसी बात को लेकर अक्सर पति और पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था. वहीं पुलिसकर्मी ने दावा किया कि उसकी बीवी और सौतेली बेटी ने उसका मानसिक उत्पीड़न किया. इसके बाद ही उसने ये खतरनाक कदम उठाया.

ये भी पढ़ें: झीरम घाटी कांड पर सियासत, भूपेश बघेल बोले- BJP ने जांच नहीं होने दी, CM साय ने कहा विपक्ष भ्रम फैला रहा

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. हत्या की पूरी कहानी पुलिस अधिकारियों से बता दी. आरोपी बिलासपुर जिला में तैनात था. उसने 2 साल पहले नौकरी भी छोड़ दी थी. इस खौफनाक वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस मामले की जांच जुट गई है.

Exit mobile version