Vistaar NEWS

Raipur: ‘5 लग्जरी कारें, करोड़ों की जमीन…’, सट्टे के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी की ब्लैक मनी का खुलासा

babu khemany

बाबू खेमानी

Raipur: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों की संपत्ति जमा करने वाले बाबू खेमानी की ब्लैक मनी का खुलासा हुआ है. 24 अप्रैल शुक्रवार को पुलिस ने सट्टे के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के रायपुर स्थित घर में रेड डाली, जहां से 5 लग्जरी कारें मिली है. ये पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है.

महंगे इलाको में निवेश

पुलिस को जानकारी मिली थी कि बाबू ने शहर के कई महंगे इलाको में निवेश किया है. जैसे- आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव के अलावा रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम, VIP रोड और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब 1 एकड़ जमीन उसके नाम पर दर्ज है, पुलिस इन सभी संपत्तियों के कागजों की जांच कर रही है. पुलिस ने जब सर्च वारंट के साथ आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव में उसके घर में दबिश दी, तो मौके पर बाबू खेमानी की पत्नी, भाई करण की पत्नी और उनकी मां मौजूद थीं.

पिता और भाई दोनों फरार

बाबू खेमानी के पिता और भाई दोनों फरार चल रहे हैं. पुलिस ने बाबू खेमानी के साथ उसके पिता ब्रह्मानंद खेमानी और भाई करण खेमानी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, बाबू उर्फ गुलशन खेमानी और उसका भाई करण ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने के लिए 50 से अधिक आईडी का इस्तेमाल करते थे. पुलिस ने बाबू, करण और उनके परिवार के खातों की लेन-देन की जांच भी शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर रील और वीडियो वायरल

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर खुद को इन्फ्लुएंसर बताने वाला बाबू इंस्टाग्राम पर वीडियो और रील बनाता था, जिनमें कई आपत्तिजनक कंटेंट भी शामिल हैं.

Exit mobile version