Vistaar NEWS

CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर होगी एयरपोर्ट जैसी ग्रूमिंग फैसिलिटी, खुलेंगे सैलून

Raipur

रायपुर रेलवे स्टेशन

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का रेलवे स्टेशन प्रदेश के सबसे बड़े स्टेशनों में से एक है. हर दिन सैकड़ों ट्रेन गुजरती है और हजारों यात्री ट्रैवल करते हैं. ट्रेनों के लेट होने समेत कई बार रेल यात्रियों को अलग-अलग वजहों से स्टेशन पर इंतजार करना होता है. ये इंतजार कभी-कभी समय की बर्बादी लगती है. इस वक्त का सही इस्तेमाल हो सके, इसके लिए अनोखी पहल शुरू होने जा रही है.

एयरपोर्ट जैसी ग्रूमिंग फैसिलिटी

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाला रायपुर जंक्शन रेल जोन का सबसे बिजी स्टेशन है. यहां रेलवे ग्रूमिंग फैसिलिटी शुरू करने जा रही है. यात्रियों को समय की बर्बादी से बचाने के लिए सैलून खोलने की योजना बनाई जा रही है. इससे यात्री समय का उपयोग हेयर कट कराने, शेविंग कराने जैसे कामों में इस्तेमाल कर सकें. इसे एयरपोर्ट पर मिलने वाली ग्रूमिंग सुविधा की तरह विकसित किया जाएगा.

इसके ग्रूमिंग सेंटर के लिए प्लेटफॉर्म 7 पर 10*10 वर्गफीट की जगह तय की गई है. इसे मॉर्डन लुक और तकनीक साथ तैयार किया जाएगा और सुविधाएं भी आधुनिक होंगी.

किन्हें इसका लाभ मिलेगा?

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत! बारिश से गिरा तापमान, 24 मार्च से फिर करवट लेगा मौसम

अन्य स्टेशनों पर भी होगा विस्तार

Exit mobile version