Vistaar NEWS

Raipur Rojgar Mela: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन रायपुर में लगेगा रोजगार मेला, हजारों रुपये मिलेगी तनख्वाह

रायपुर में रोजगार मेला

रायपुर में रोजगार मेला

Raipur Rojgar Mela: काम की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के खुशखबरी है. प्रदेश की राजधानी रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें 10 वीं, 12 वीं के साथ साथ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को सुनहरा मौका मिलेगा. इस रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च को होने वाला है, आइए जातने हैं कि इस मेले में कौन कौन से कंपनियां आएंगी, सैलरी कितनी होगी, किसे मौका मिलेगा.

100 से अधिक पदों पर भर्तियां

दरअसल इस रोजगार में मेले में करीब 100 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली है. जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा. इस रोजगार मेले में जो भी युवा 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुऐट हैं वह जाकर आवेदन कर सकते हैं. यानी की हर योग्यताधारी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं.

कौन सी कंपनियां आ रही है

यह आयोजन युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अच्छा अवसर प्रदान करेगा. जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के लिए 100 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं. जिसमें महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार एप्लाई कर पाएंगे.

कितनी मिलेगी सैलरी

जो युवा इस रोजगार मेले में च​यनित होते हैं उनके लिए इसमें 10,000 से 20,000 रुपये तक हर महीने की सैलरी दी जाएगी. इसके अतिरिक्त पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन में भी 5 पदों पर भी भर्ती की जाएगी. इसके लिए जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है

Exit mobile version