CG IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS 8 अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिए हैं.
8 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
जारी आदेश के अनुसार, रिमिजियुस एक्का को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं, गजेन्द्र सिंह ठाकूर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा नियुक्त किया गया है. सुरूचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का नया आयुक्त बनाया गया है.
इसके अलावा, जयंत नाहटा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 8 IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं.
