Vistaar NEWS

खुशखबरी! सावन में बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

CG Special Train

फाइल फोटो

CG Special Train: सावन के महिने में बाबा धाम जानें वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रावणी मेला के दौरान गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है.

बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 05-05 फेरे लगाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग सहित कई अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी. जारी की गई समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 01 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी.

प्रदेश के इन शहरों में होगा स्टॉपेज

यह ट्रेन इतवारी से सुबह 04:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी.

2 से 30 अगस्त तक वापसी के फेरे

इसी प्रकार, वापसी की दिशा में गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 02 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को मधुपुर से सुबह 09:00 बजे रवाना होगी.

यह ट्रेन निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों और छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों जैसे ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया से गुजरते हुए अगले दिन 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें- रायपुर में कहीं भी पोस्टर-फ्लेक्स लगाने पर लगेगा जुर्माना, सभी 10 जोन में तय की गई जगह, इन मामलों में होगी कार्रवाई

Exit mobile version