Vistaar NEWS

‘कब, किसे, कहां जनता घेर दे…’, CEC और अश्विनी वैष्णव का दौरा रद्द होने पर अमरजीत भगत का विवादित बयान

Former Cabinet Minister Amarjeet Bhagat

पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत

Amarjeet Bhagat Controversial Statement: पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनका एक और बयान चर्चा का विषय बना हुआ है जो उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर दिया है. अमरजीत भगत का बयान दिया कि कब किसे कहां जनता घेर दे, इसलिए सभी लोग अपने दौरे रद्द कर रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी अपना दौरा रद्द कर दिया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 12 अक्टूबर को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने वाले थे. पहले उनका प्रस्तावित दौरा 9 अक्तूबर था, जिसे बाद में 12 अक्तूबर को कर दिया गया. बाद में अपरिहार्य कारण से रद्द कर दिया गया.

‘देश के लिए खतरे घंटी है’

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए भगत ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में संवैधानिक संकट खड़ा दिया है. ये बहुत चिंता का विषय है. निर्वाचन आयोग जिस पर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी है, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से मिलकर लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गलत तरीके से काटा. दूषित वोटर लिस्ट से दूषित सरकार बनाई. पूरे देश में विरोध हो रहा है. लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी संघर्ष कर रहे हैं. जेन-जी का अलग आंदोलन चल रहा है.

उन्होंने आगे कहा जिस निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पक्षपाती तरीके से चुनाव करवा रहा है. ऐसे में ये देश के लिए खतरे घंटी है कि देश को एकजुट कैसे रखा जाए.

ये भी पढ़ें: Dongargarh: शारदीय नवरात्रि में डोंगरगढ़ के सभी रास्ते डायवर्ट, 10 जगहों पर पार्किंग, देखें पूरा रूट प्लान

दिल्ली में प्रदर्शन पर क्या बोले?

दिल्ली में कांग्रेस कल बड़ा प्रदर्शन करने वाली है. इसे लेकर भगत ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा की मोदी सरकार ने लोगों को परेशान किया है. राहुल गांधी समेत उनकी पूरी टीम लड़ाई लड़ रही है. छत्तीसगढ़ से भी कई नेता दिल्ली जा रहे हैं, प्रदर्शन में शामिल होंगे.

Exit mobile version