Vistaar NEWS

अंबिकापुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

breaking News

ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर.  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है. (Ambikapur Earthquake Today 3.5 Magnitude)

एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था. भूकंप आज सुबह 04:36:27 IST पर दर्ज किया गया. जानकारी के मुताबिक ये झटके मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भी महसूस किए गए हैं.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः बड़ी खबरः डिप्टी सीएम अरुण साव का एक्सिडेंट, अस्पताल पहुंचे

Exit mobile version