Vistaar NEWS

CG News: BJP ने थाने में की अमित जोगी के खिलाफ शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

BJP

अमित जोगी के खिलाफ शिकायत

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा ने उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का, छूठी एफआईआर दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने का और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया है. आइए जातने है कि क्या है पूरा मामला.

सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत

दरअसल भाजपा आईटी सेल के प्रदेश कार्यालय सहमंत्री शैलेश दीक्षित ने रविवार को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत सौंपते हुए अमित जोगी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. शिकायत में उन्होंने कहा है कि ये पूरा मामला 27 मई 2026 बकरीद के दिन सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से जुड़ा हुआ है.

शैलेश दीक्षित ने अपनी शिकायत में बताया कि

शैलेश दीक्षित ने अपनी शिकायत में बताया कि अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट साझा किया था। आरोप है कि पोस्ट में बकरी के साथ गाय का चित्र भी शामिल था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. इससे बहुसंख्यक समाज की भावनाएं आहत हुई है. जब अमित जोगी की इस पोस्ट को विरोध हुआ तो उन्होंने 2 घंटे के भीतर पोस्ट डिलीट कर दी और उसकी जगह दूसरी तस्वीर साझा कर दी, जिसमें गाय का चित्र नहीं था.

इतना ही नहीं उन पर आरोप है कि उन्होंने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के एक थाने में झूठी एफआईआर भी दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें- CG News: भक्षक बना शिक्षक! 10वीं की छात्रा से टीचर ने किया दुष्कर्म, चाकू की नोक पर दी मारने की धमकी

Exit mobile version