Vistaar NEWS

Balodabazar News: बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत

Balodabazar News

सड़क हादसे का शिकार हुए तीनों भाई

Three Cousins Killed In Crash: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है. रायपुर-पलारी मार्ग के घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से आ रही बाइक जा घुसी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों की मौत हो गई.

घूमने निकले थे तीनों भाई

जानकारी के अनुसार, कोरासी गांव निवासी 18 वर्षीय प्रेम धीवर अपने मौसेरे भाइयों राज धीवर और खिलेश्वर धीवर के साथ घूमने के लिए पलारी जाने का प्लान बना रहा था. तीनों भाई सोमवार रात दौदे से पलारी वापस आ रहे थे. तभी घोंटिया मोड़ की पास खड़े ट्रक में उनकी बाइक जा घुसी. भीषण टक्कर से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया.

अस्पताल में तीनों ने तोड़ा दम

खबरों के अनुसार, प्रेम धीवर ने बलौदाबाजार अस्पताल में कुछ ही घंटों बाद दम तोड़ दिया. वहीं राज धीवर और खिलेश्वर धीवर की हलत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया. रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को हादसे के तीसरे दिन दोनों युवकों ने भी दम तोड़ दिया.

गांव में पसरा मातम

राज धीवर और खिलेश्वर धीवर के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया. तीनों मौसेरे भाइयों की मौत के बाद इलाके में गम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आज दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया जाना है.

ये भी पढ़ें-Bihar Boat Accident: हाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत, कई लापता

होटल में पिता के साथ काम करता था प्रेम

हादसे में जान गंवाने वाले प्रेम धीवर और खिलेश्वर धीवर कोरासी गांव के रहने वाले थे, जबकि राज धीवर पलारी में रहता था. तीनों आपस में मौसेरे भाई थे. प्रेम के पिता दौदे में होटल चलाते हैं और प्रेम भी पिता के साथ होटल में काम करता था. तीनों नवरात्रि के मौके पर पलारी आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

Exit mobile version