CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो बंद पर कहा कि सरकार इतनी डरी हुई है कि ट्रेने बंद कर रही है. सरकार खुद पूरी दिल्ली में ट्रेन, इंटरनेट और मेट्रो ट्रेने बंद कर रही है. उन्हाेंने आगे कहा कि जिस प्रकार से प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर हमला हुआ ये बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है.
"सरकार इतनी डरी हुई है कि खुद ट्रेन बंद कर रही है…"- कांग्रेस नेता भूपेश बघेल #DelhiProtest #Jantarmanatar #cjp_पार्टी #CJPProtest #GyaneshKumar #ElectionCommission
— Vistaar News (@VistaarNews) October 10, 2026
कांग्रेस पार्टी आज करेगी प्रदर्शन
छत्तसगढ़ में कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी चौक रायपुर में आज दोपहर करीब 12 बजे मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तार और इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के बैनर तले बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी. वहीं प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा.
झारखंड दौरे पर भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखंड दौरे पर रहेंगे. जहां वे तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. भूपेश बघेल सुबह सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे है इसके बाद वे झारखंड के झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर में भूपेश बघेल रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. रात करीब 9 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पर वापस लौटेंगे.
दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन बंद और 75 ट्रेनें रद्द
बता दें कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. राजधानी के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है. दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट शाम 6:00 बजे तक बंद कर दी गई है. वहीं दिल्ली आने-जाने वाली 75 ट्रेनों को रद्द किया गया है. साथ ही जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाओं भी पूरी तरह से बंद है.
ये भी पढे़ं- असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, चुनाव प्रचार के दौरान BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
