Vistaar NEWS

Big Breaking: रायपुर से रेलवे अफसर को CBI ने किया गिरफ्तार… तलाशी में मिले 77 लाख रुपए, और इतना Gold…

CBI (File photo)

सीबीआई (फाइल फोटो)

Big Breaking. रायपुर. सीबीआई ने रायपुर रेल मंडल के पीपी यार्ड में दबिश देकर यहां से सीनियर डीएमई अनमोल उके को गिरफ्तार किया है. सीबीआई को तलाशी के दौरान आरोपी अधिकारी के पास से 77 लाख रुपए कैश और बड़ी मात्रा में सोना मिला है. (CBI Arrests IRSME Officer of South East Central Railway in Bribery Case)

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), भिलाई में पदस्थ भारतीय रेलवे यांत्रिक अभियंता सेवा (आईआरएसएमई) के अधिकारी और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीएमई) को गिरफ्तार किया है. मामले में एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है.

सीबीआई के अनुसार, 13 अगस्त को दर्ज मामले में आरोप है कि वरिष्ठ डीएमई ने शिकायतकर्ता के लंबित बिलों को मंजूरी देने के एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. बातचीत के बाद वह 1 लाख रुपए लेने पर सहमत हुआ. इसके बाद सीबीआई ने 13 अगस्त को जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए एक बिचौलिए के माध्यम से स्वीकार किए. बिचौलिए ने अधिकारी के निर्देश पर शिकायतकर्ता से रकम ली थी.

रिश्वत की रकम लेने के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी और बिचौलिए को पकड़ लिया. इसके बाद रायपुर और भिलाई स्थित आरोपी अधिकारी के आवास तथा कार्यालय परिसरों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान करीब 77 लाख रुपए नकद और लगभग 14 लाख रुपए मूल्य के आभूषण बरामद किए गए.

सीबीआई ने वरिष्ठ डीएमई और बिचौलिए को 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया. न्यायालय ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Independence Day 2026: CM साय ने रामावतार राजपूत को दिया राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक का सम्मान, 10 अधिकारियों को पुलिस पदक

Exit mobile version