Vistaar NEWS

15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

Nitin Nabin

नितिन नवीन (File Photo)

BJP President Chhattisgarh Visit: रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा. इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. उनके दौरे को लेकर भाजपा संगठन और प्रदेश स्तर पर तैयारियां की जाएंगी. धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन के पहले छत्तीसगढ़ प्रवास को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

BJP नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं नितिन नबीन

नितिन नबीन कायस्थ समाज से आते हैं. वे बीजेपी नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. उनके पिता नवीन किशोर बिहार बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. नबीन के परिवार की बात करें तो दो पीढ़ियों से झुकाव बीजेपी और संघ की ओर रहा. इसके अलावा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी उनके नाम पर राजी हैं. ऐसे में नितिन नबीन का बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है.

Exit mobile version