Vistaar NEWS

CG Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, भारी बारिश का अलर्ट जारी

cg rain

cg rain

CG Aaj Ka Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं. बंगाल की खाड़ी और आसपास के तटीय क्षेत्र में बन रहे निम्न दबाव के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक , आने वाले दिनों में बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ सकती है.

भारी बारिश होने के आसार

मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां दिनभर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की सलाह दी है.

छत्तीसगढ़ में इस समय बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.

बीते दिन, यानी कि 29 तारीख को भी, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई.

छत्तीसगढ़ में समान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा मॉनसून सीजन में छत्तीसगढ़ की औसत बारिश सामान्य स्थिति में बनी हुई है. प्रदेश में अब तक सामान्य से दो प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं, मौसम विभाग का मानें तो, झारखंड और आसपास के क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है. इससे संबंधित चक्रवाती प्रभाव के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है. मौसम प्रणाली के अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: क्या बिहार और UP से टल गया महाबाढ़ का खतरा? नेपाल से आई राहत वाली खबर

Exit mobile version