Vistaar NEWS

CG Assembly Monsoon Session: सदन में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

CG News

छत्तीसगढ़ विधानसभा

CG Assembly Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र आज पहला दिन था. सदन में सबसे पहले पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी गई. उसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ. इसमें कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने पहला प्रश्न डीएड और बीएड कॉलेज को लेकर लगाया है. राज्य के कितने जिलों में बी.एड./डी.एड. कॉलेज चल रहे हैं, और जिन जिलों में बी.एड./डी.एड. कॉलेज नहीं हैं, वहां ये कॉलेज कब खुलेंगे? क्या प्रशासन को कोंडागांव जिले में बी.एड. पाठ्यक्रम शुरू करने के संबंध में कोई पत्र प्राप्त हुआ है? क्या शहीद महेंद्रकर्मा विश्वविद्यालय वर्तमान में उन विषयों के लिए शिक्षकों को आमंत्रित कर रहा है जिनमें फिलहाल कोई छात्र नामांकित नहीं है? राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा इसका जवाब दिया.

सदन में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर विपक्ष का हंगामा

वहीं शून्यकाल में राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले विपक्ष ने स्थगन लाया. वहीं सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कहा यह विषय छत्तीसगढ़ विधानसभा का नहीं है. अजय चंद्राकर ने कहा हम किसी चर्चा में आपत्ति नही करेंगे लेकिन आप प्रक्रिया में आइए.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Monsoon Session Live: विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Monsoon Session Live: शून्यकाल में राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले विपक्ष ने लाया स्थगन

राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में सदन में हंगामा हो रहा है.

सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कहा यह विषय छत्तीसगढ़ विधानसभा का नहीं है. अजय चंद्राकर ने कहा हम किसी चर्चा में आपत्ति नही करेंगे लेकिन आप प्रक्रिया में आइए….

विपक्ष ने कहा – आप जब जब कोई विषय लाएं तो चर्चा हो जाती है…लेकिन हम जब कोई विषय लाते है तो आप डिस्टर्ब करते है. इसे लेकर पक्ष विपक्ष में जमकर बहस हो रही है.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Monsoon Session Live: भाजपा विधायक लता उसेंडी ने महेंद्र कर्मा विश्विद्यालय में बीएड/डीएड कोर्स को लेकर पूछे सवाल

कोंडागांव से भाजपा विधायक लता उसेंडी ने महेंद्र कर्मा विश्विद्यालय में बीएड/डीएड कोर्स का संचालन नहीं होने का मामला प्रश्नकाल में उठाया. पूछा इस विश्विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू है या नहीं?

इसके जवाब में मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू है. उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के किसी भी जिले में बीएड/डीएड कॉलेज संचालित नहीं है. 13 महाविद्यालय ऐसे हैं जहां बीएड कॉलेज खोले जा सकते हैं, यूजीसी का नियम अलग है, हमने टास्क फोर्स का गठन किया है. लता उसेंडी ने इस विश्विद्यालय में रिक्त पदों की भर्ती भी जल्द करने की मांग की.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक ई-रिक्शा में विधानसभा पहुंचे.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Monsoon Session Live: मानसून सत्र की शुरुआत पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी जा रही है. हाल ही में उनके निधन हुआ. इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होगी.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Monsoon Session Live: विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन के अंदर जय सिया राम के नारे लगने लगे.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरु हो गई है.

Exit mobile version