Vistaar NEWS

बड़ी खबरः डिप्टी सीएम अरुण साव का एक्सिडेंट, अस्पताल पहुंचे

Deputy CM Arun Saw.

डिप्टी सीएम अरुण साव.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी. इसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ले जाया गया, जहां उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया. (Deputy CM Arun Sao Suffers Leg Injury During Lormi Religious Event, Rushed to CIMS Bilaspur)

 चोट लगने के बाद उप मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, उन्हें किस तरह और कितनी गंभीर चोट लगी है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG School Diwali Holidays 2026 Extended: छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश पर बड़ा अपडेट, बढ़ी बच्चों की छुट्टी

Exit mobile version