Vistaar NEWS

CG Teacher News: टीचर्स की कमी को लेकर शिक्षा विभाग का नया प्लान तैयार, जल्द ही होगी री-जॉइनिंग

cg teacher news

cg teacher news

CG Teacher News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की कमी के मामले लगातार चर्चा में रहे हैं. इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग कुछ नया करने की तैयारी में है. विभाग अब निलंबित शिक्षकों की सेवाओं का उपयोग करने जा रही है. जी हां, प्रदेश के अलग-अलग मामलों में निलंबित 800 से अधिक शिक्षकों के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद पात्र पाए जाने वाले शिक्षकों को बहाल कर स्कूलों में पदस्थ किया जाएगा.

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक

बता दें कि, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दो दिन पहले शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में शिक्षकों की कमी की बात पर भी चर्चा की गई. बैठक में स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, निलंबित शिक्षकों के प्रकरण और अटैचमेंट व्यवस्था सहित अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई. विभाग का फोकस शिक्षकों को विद्यार्थियों के हिसाब से शिक्षकों को बहाल करना है. बैठक में एक दर्जन से अधिक मुद्दों की समीक्षा की गई.

शिक्षकों की कमी पर विभाग सीरियस

बताते चलें, विभाग स्कूल में जरूरत के हिसाब से शिक्षकों को बहाल करेगा. विभाग ऐसे स्कूलों में शिक्षकों को बढ़ाना चाह रहा है, जहां युक्तियुक्तकरण के बाद केवल एक शिक्षक रह गया है या विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की कमी बनी हुई है. इसके लिए जिला स्तर पर उन स्कूलों की सूची भी तैयार कराई जा रही है, जहां शिक्षकों की सबसे ज्यादा जरूरत है.

गंभीरता से चुने जाएंगे शिक्षक

प्रदेशभर में अलग-अलग कारणों के चलते 800 से ज्यादा शिक्षक निलंबित हैं. पर ऐसा नहीं है कि इनकी बहाली आसान होगी.बता दें, सभी निलंबित शिक्षकों के मामलों को एक समान नहीं माना जाएगा. समीक्षा के दौरान हर एक निलंबन के कारण को गौर से समझेगा साथ ही वर्तमान स्थिति की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी. जिन शिक्षकों पर गंभीर आरोप हैं, जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है या जिनके मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, उनके प्रकरणों की अलग से जांच होगी.

ये भी पढ़ें:नेपाल में जल प्रलय के बाद PM Modi ने बालेन शाह को दिया मदद का भरोसा, बॉर्डर से सटे यूपी-बिहार के जिलों में खतरा

Exit mobile version