CG Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ (CSPC) ने कुल 1235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती के तहत सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती प्रक्रिया राज्य की तीनों पावर कंपनियों में संचालित होगी.
बिजली कंपनी में 1235 पदों पर निकली भर्ती
भर्ती अभियान के तहत कुल 1235 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547 पद, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पद, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पद और तीनों पावर कंपनियों के कॉमन कैडर के लिए 177 पद निर्धारित किए गए हैं. इन पदों पर तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों में भर्ती की जाएगी.
श्रेणीवार पदों का विवरण
भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं। इनमें द्वितीय श्रेणी (क्लास-II) के 189 पद, तृतीय श्रेणी (क्लास-III) के 711 पद और चतुर्थ श्रेणी (क्लास-IV) के 335 पद शामिल हैं। इस भर्ती अभियान में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक 400 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के हैं, जबकि 300 पद प्लांट अटेंडेंट, 146 पद सहायक अभियंता (AE) और 122 पद कनिष्ठ अभियंता (JE) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि, वित्त और सुरक्षा विभाग में भी भर्ती की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी पूरी
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग ने भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Kanker: अंतागढ़ में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों का महाकुंभ, 70–80 हजार की भीड़ ने भरी हुंकार
कब से शुरू होंगे आवेदन?
- फिलहाल केवल भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है. आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी.
- उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें.
- आवेदन प्रक्रिया, विस्तृत विज्ञापन और परीक्षा संबंधी सभी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर जारी की जाएगी.
