Vistaar NEWS

45 करोड़ दिलाने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, 2 अंतरराज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

CG News

आरोपी महिलाएं

Two Interstate Female Scammers Arrested: रायपुर पुलिस ने 45 करोड़ दिलाने के नाम पर की गई 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो अंतरराज्यीय महिला आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने खुद को निवेश से जुड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर एक डायरेक्टर को झांसे में लिया और बड़ी रकम की ठगी को अंजाम दिया.

दो अंतरराज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय (कोलकाता) और दीपिका पालीवाल (उदयपुर, राजस्थान) को नागपुर से गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित पिछले करीब 15 वर्षों से सक्रिय गिरोह के सदस्य हैं और नागपुर, लखनऊ समेत देश के कई राज्यों में इसी तरह करोड़ों रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार बालोद जिले के ग्राम बोरिदकला निवासी उमेश कुमार सिन्हा, जो सालिक ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि कंपनी के विस्तार और नए प्लांट की स्थापना के लिए करीब 45 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत थी.

ये भी पढ़ें- Kanker: उफनती कोटरी नदी पार कर मलेरिया प्रभावित गांव पहुंचे कलेक्टर-एसपी, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इसी दौरान उनकी मुलाकात राकेश कौशिक के माध्यम से दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, योगी और अन्य लोगों से हुई. आरोपितों ने खुद को प्रभावशाली लोगों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताते हुए निवेश उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.

Exit mobile version