Vistaar NEWS

आंध्र तट से टकराया तूफान ‘मुरासु’, आज छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में अलर्ट, बस्तर के लिए बढ़ा खतरा

cg weather rainfall alert

छत्तीसगढ़ मौसम : IMD ने दी बारिश की चेतावनी (Source- ANI)

Cyclone Murasu Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में लोग तूफान अर्नब के द्वारा मचाए गए तांडव से उभरे नहीं थे कि, अब तूफान ‘मुरासु’ की एंट्री हो चुकी है. IMD के मुताबिक , तूफान मुरासु से राज्य में भीषण बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. बता दें, बंगाल की खाड़ी में बन रहा डीप डिप्रेशन अब खतरनाक रूप ले चुका है. मौसम विभाग ने बताया है कि यह सिस्टम चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ में बदल गया है और आंध्र प्रदेश के तट से टकरा चुका है. इसका असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा. राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

रायपुर, दुर्ग समेत 15 जिलों में अलर्ट

बता दें, तूफान मुरासु का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है. वहीं, कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है.रायपुर, दुर्ग समेत 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं बस्तर संभाग के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढे़ं- बलरामपुर में करोड़ो रुपये से बने घटिया चेकडैम, जांच में खुलासे के बाद 12 डैम का भुगतान रोका, इंजीनियर बर्खास्त

मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. साथ ही वज्रपात की भी संभावना है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.तापमान की बात करें तो कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से गिरकर 24 डिग्री तक रहने की संभावना है.

इन राज्यों की बढ़ी मुश्किलें

मुरासु के उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण मौसम विभाग ने तेलंगाना के तीन जिलों भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम और सूर्यपेट के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है. वहीं, किसान तूफान अर्नब द्वारा मचाई गई तबाही से अभी उभरे नहीं थे कि, मुरासु राज्य में एंट्री लेने जा रहा है. अब दोबारा बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल को नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. हाल ही में सरकार ने किसानों के लिए मुआवजा देने की भी घोषणा की है.

Exit mobile version