Vistaar NEWS

CG धान खरीदी: किसान संघ ने CM को लिखा पत्र, बोनस और खरीदी की दरें बढ़ाने की मांग

chhattisgarh dhan kharidi

छत्तीसगढ़ धान खरीदी

Farmers’ Letter to CM: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धान खरीदी का मुद्दा सबसे बड़ा बन गया है. धान खरादी शुरू होने वाली है और दर को लेकर किसान खफा चल रहे हैं. बता दें कि, धान खरीदी की दर को लेकर भारतीय किसान संघ ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है. संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि किसानों से 3,358 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाए.

किसानों का क्या कहना है?

बताते चलें कि, अभी के समय में राज्य सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है. किसानों का कहना है कि, केंद्र सरकार ने पिछले 3 सालों में समर्थन मूल्य में 258 रुपए की बढ़ोतरी की है. जिसे राज्य सरकार ने किसानों को नहीं दी है. इसलिए वे चाहते हैं कि, 258 जोड़कर 3,358 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की जाए. किसान संघ के नेताओं का यह भी कहना है कि धान की खेती में लागत लगातार बढ़ रही है, खाद, बीज, डीजल, मजदूरी और सिंचाई सब महंगा हो गया है.

Kawardha News: गन्ना किसानों के आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब ₹425 प्रति क्विंटल होगी खरीदी

बकाया बोनस का मुद्दा भी उठाया

जानकारी के मुताबिक, किसानों ने कांग्रेस सरकार के समय का करीब 1,700 करोड़ रुपये का बकाया धान बोनस भी जारी करने की मांग की है. संघ का कहना है कि, पैसा उनका हक है जिसे लंबे समय से रोका हुआ है. पत्र में किसानों का कहना है कि. यह सरकार की जिम्मेदारी है कि, किसानों के हक का बोनस उन्हें जल्द से जल्द दिया जाए.

27 अक्टूबर को घेराव की चेतावनी

दूसरी ओर सरकार को किसान संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि, अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 27 अक्टूबर को रायपुर में मंत्रालय का घेराव किया जाएगा. इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से हजारों किसान शामिल होंगे. संघ ने कहा है कि ये, किसानों को हक की लड़ाई है वे पीछे नहीं हटेंगे.

डिप्टी सीएम का बयान आया सामने

पूरे मामले पर अब डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार धान की सबसे ज्यादा कीमत दे रही है. राज्य सरकार हमेशा किसानों के हित में काम कर रही है. सरकार सिर्फ धान नहीं, बल्कि दलहन-तिलहन और मिलेट्स को भी बढ़ावा दे रही है ताकि किसानों की आय बढ़ सके.

Exit mobile version