Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में अगले सत्र से बदलेगी व्यवस्था! 16 जून की जगह इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

cg schools will open from April 1st starting next academic session

छत्तीसगढ़ में अगले सत्र से 1 अप्रैल को खुलेंगे स्कूल

Chhattisgarh New Education Session: छत्तीसगढ़ में अगले सत्र से सरकारी स्कूलों और छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों के खुलने के समय में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अभी व्यवस्था है कि शैक्षणिक सत्र 16 जून को शुरू होता है. अब ये तारीख बदलने जा रही है. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है.

अगले सत्र में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

अगले शैक्षणिक सत्र से छत्तीसगढ़ के स्कूल 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से खुलेंगे. इसे सीनियर सेकेंडरी बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CBSE) की तर्ज पर लागू किया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने नई व्यवस्था के बारे में कहा कि इसके लागू होने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग जल्द ही विस्तार से दिशा-निर्देश जारी करेगा.

31 मार्च को रिजल्ट जारी किया जाए

नई व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में वार्षिक परीक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित कर दिया जाए. शिक्षा विभाग के सचिव का कहना है कि हमारा प्रयास है कि सत्र 2027-28 से स्कूल 1 अप्रैल से ही खुलें और पुस्तकें समय पर मिल जाएं.

ये भी पढ़ें: CG Weather: मानसून ने आधे से ज्यादा छत्तीसगढ़ को किया कवर, IMD ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

नई व्यवस्था से क्या फायदा होगा?

Exit mobile version