Chhattisgarh SI Result Declared: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती-2024 के प्रीलिम्स एग्जाम
देने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. जहां CGPSC ने प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है.
आयोग ने कुल 7301 अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा के लिए चयनित किया है. यह भर्ती कुल 341 पदों पर की जाएगी।प्रीलिम्स एग्जाम 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के 33 जिलों में बनाए गए 183 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुआ था. अब सफल अभ्यर्थी अगले चरण की तैयारी में जुट गए हैं.
7301 कैंडिडेट्स हुए चयनित
आयोग के अनुसार नियमों के तहत 341 पदों के लिए 20 गुना यानी 6820 कैंडिडेट्स का चयन किया जाना था, लेकिन वर्गवार और उपवर्गवार कैंडिडेट्स की उपलब्धता को देखते हुए इस बार कुल 7301 कैंडिडेट्स का अस्थायी चयन किया गया है.
आयोग ने बताया कि यह चयन प्रीलिम्स एग्जाम के अंकों के आधार पर किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जहां उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं.
कब होगा मेन्स एग्जाम
- CGPSC ने मेन्स परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है. सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती-2024 की मेन्स परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी.
- आयोग ने बताया कि मेन्स परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
- इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें- Durg: पहली बार ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में जेल, यात्रियों से भरी बस चला रहे चालक को तीन दिनों के लिए भेजा जेल
मेन्स के बाद होगा फिजिकल
आयोग के अनुसार मेन्स परीक्षा पूरी होने के बाद उसका रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा. फिजिकल की तारीख और अन्य जरूरी निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना पर भरोसा करने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है.
