Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी! श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

Train (File photo)

ट्रेन (फाइल फोटो)

Shravani Mela Special Train: छत्तीसगढ़ से इस बार श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. जहां बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 5-5 ट्रिप लगाएगी.

बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे ने जानकारी दी है कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 4 एसी थर्ड, 10 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एसएलआरडी (गार्ड सह लगेज एवं दिव्यांगजन) कोच शामिल हैं. श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. रेलवे ने यात्रियों से समय रहते यात्रा की योजना बनाने और सफर से पहले ट्रेन का समय, स्टॉपेज व अन्य जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांच लेने की अपील की है, ताकि यात्रा सुगम और सुविधाजनक रहे.

ये भी पढ़ें: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, CM साय ने दी बधाई

Exit mobile version