Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को जोड़ा जाएगा

voter card

वोटर कार्ड

रायपुर. छत्तीसगढ़ निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य में मतदाता सूची को अपडेट करने और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत विशेष रूप से युवा वर्ग और छूटे हुए पात्र नागरिकों पर फोकस किया जा रहा है. (Chhattisgarh Voter List Special Drive)

 स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा. इसके लिए स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे. बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं. पुरानी और मौजूदा सूची की तुलना कर उन लोगों की पहचान की जा रही है जिनके नाम सूची से हट गए हैं, और पात्र पाए जाने पर उनका नाम फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ा जाएगा. (Chhattisgarh Voter List Special Drive)

 बीएलओ (BLO) को हर सप्ताह 20 से 25 नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे एक महीने के भीतर पूरा करने की योजना है. बूथों के अलावा रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों और बेघर व वंचित नागरिकों के बीच भी विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

आवेदन करने के तरीके

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः कांकेर पाइप बम मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा, DSP अमर सिदार ने की थी विवेचना

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः कांकेर पाइप बम मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा, DSP अमर सिदार ने की थी विवेचना

Exit mobile version