Vistaar NEWS

CG Mausam 2 Sep: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

cg weather

cg weather

CG Mausam 2 Sep: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो जगह भारी बारिश हो सकती है. रायपुर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31 डिग्री राजनांदगांव में और सबसे कम 21.4 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा.

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी

गंगीय पश्चिम बंगाल पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव के असर से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले में हुई है. चांदो में 150MM, रामचंद्रपुर में 120MM, रामानुजगंज-वाड्रफनगर में 80-80MM और बलरामपुर, कुसमी, समरी में 70-70MM बारिश दर्ज की गई है.

लगातार बारिश से धान की फसल को फायदा मिला है, लेकिन सब्जी उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है. दुर्ग में शिवनाथ नदी उफान पर है, महमरा एनिकट पर डेढ़ फीट पानी बह रहा है. जल संसाधन विभाग ने 12 गेट खोल दिए हैं.

Exit mobile version