Vistaar NEWS

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे बेहद कठिन, जानें IMD का अपडेट

CG Weather Alert IMD

छ्त्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Alert: इन दिनों छ्त्तीसगढ़ के कई जिलो में बारिश का दौर जारी है. गरज-चमक के साथ तेज हवा लोगों को परेशान कर रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 9 अगस्त 2026 को भी इसी तरह की मौसमी हलचल देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज बारिश होने की पूरी संभावना है. आइए जातने है कैसा रहेगा आज का मौसम.

आज कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ के मौसम (Chhattisgarh Weather) की बात करें तो आज 09/08/2026 को तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:35 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:37 PM बजे होगा. नमी का स्तर 86 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 0 के स्तर पर है.ॉ

हल्की से मध्यम बारिश

विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे तक एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी दी गई है. रायपुर संभाग सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा.

दो मौसम प्रणालियां एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में बारिश के पीछे फिलहाल सक्रिय दो प्रमुख मौसम प्रणालियों का प्रभाव माना जा रहा है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस सिस्टम से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका है. इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में नमी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ भी सक्रिय है.

Exit mobile version