Vistaar NEWS

CG Weather: छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर! बस्तर-सरगुजा संभाग में रेनफॉल का यलो अलर्ट

Weather Today

मौसम

CG Weather: छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधियां जारी हैं. सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग झमाझम बारिश का दौर जारी है. आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बिलासपुर, गरियाबंद, धमतरी, मुंगेली में तेज हवा के साथ बारिश हुई. रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं.

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में मेघगर्जन की गतिविधि के साथ वज्रपात, तेज हवा और वर्षा दर्ज की गई.

राजनांदगांव सबसे गर्म शहर

आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

ये भी पढ़ें: बलरामपुर: चलती बस रोककर चालक-कंडक्टर से मारपीट और लूट, 4 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

छत्तीसगढ़ में मानसून कब तक पहुंच सकता है?

अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल है.

Exit mobile version