Vistaar NEWS

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 3 दिन बरसेगा पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं.

अगले 3 दिन बदला रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जबकि 1-2 जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है. तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से खुली जगहों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की गई है.

5 अगस्त को छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख सुहाना बना रहेगा. प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश जारी रहेगी. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. खासकर मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून एक्टिव रहने से अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर जिले के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई. प्रदेश में मानसून सामान्य स्थिति में बना हुआ है और एक्टिविटी लगातार जारी हैं.

ये भी पढ़ें- दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या का मामला, कार्यकर्ताओं ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस मामले की जांच में जुटी

एक्टिव वैदर सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना होते हुए पूर्व की ओर गंगीय क्षेत्र तक फैली हुई है. इसी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है.

Exit mobile version