Vistaar NEWS

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

weather forecast today

मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून कम जोर पड़ गया है. बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है. वहीं अगले 2 दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली भी गिर सकती है. रायपुर में दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव रहेगा. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है.

खबर में अपडेट जारी है…

Exit mobile version