Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

weather update

मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम ज्यादातर सूखा रहा और सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि 15 और 16 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश भी देखने को मिल सकती है.

15 और 16 जुलाई बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया है कि 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. 16 और 17 जुलाई को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

जानें कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?

बता दें कि सामान्य बारिश 265.7 मिमी होती है. यहां 74 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं मुंगेली में 331.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा बालोद में 4 प्रतिशत अधिक , बलौदाबाजार में 9 प्रतिशत अधिक , बलरामपुर में 6 प्रतिशत अधिक , दंतेवाड़ा में 14 प्रतिशत अधिक, दुर्ग में 4 प्रतिशत कम , गरियाबंद में 4 प्रतिशत कम , जांजगीर-चांपा में 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें- CG Monsoon Session: विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन, आज इन मुद्दों पर गरमाएगा सदन, ये तीन मंत्री देंगे सवालों का जवाब

Exit mobile version