Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, कई जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट

Weather Today

मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ इन दिनों झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र ने आज के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

वहीं कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. लगातार सक्रिय मानसून के कारण कई जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई. रायपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है.

बारिश के कारण कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि पूरे मानसून सीजन की बात करें तो प्रदेश में अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इसके बावजूद मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

अगले 5 दिन तक बारिश का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में 21 से 26 जुलाई तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस सांतरागाछी डायवर्ट, देखें लिस्ट

Exit mobile version