Vistaar NEWS

CGPSC Mains 2026: CGPSC मेंस परीक्षा आज से शुरू, 5 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

CGPSC Mains 2026

आज से CGPSC मेंस 2026 की परीक्षा शुरू

CGPSC Mains 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. CGPSC द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आज यानी 6 जून से शुरू हो रही है और 9 जून तक चलेगी. यह परीक्षा राज्य के पांच प्रमुख शहरों-रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में दो पालियों में आयोजित की जा रही है. परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए रायपुर कलेक्टर ने केंद्र अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की.

प्रशासन परीक्षा आयोजित कराने के लिए तैयार

राज्य प्रशासन CGPSC 2026 की मुख्य परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है. इसी क्रम में रायपुर कलेक्टर ने रेड क्रॉस कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट्स के साथ बैठक की. कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को प्रशासनिक या बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा, सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से पहले अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण कर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं.

इन तारीखों पर परीक्षा होगी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6, 7, 8 और 9 जून को किया जाएगा. आयोग के अनुसार, परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा फीस में बढ़ोतरी, माशिमं ने जारी किया आदेश, जानिए अब कितने रुपये देने होंगे

5 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

वहीं CGPSC मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आयोग ने राज्य के पांच बड़े शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किया है. इनमें अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर शामिल हैं. भीषण गर्मी को देखते हुए और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पीने के लिए ठंडा पानी, ORS, एयर कूलर और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही बिजली और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

Exit mobile version