Vistaar NEWS

दीपावली-छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन… दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

रायपुर. दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी. इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों को भी राहत मिलेगी. ट्रेन का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है. रेलवे के अनुसार, यात्रियों को इस ट्रेन में कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है. (Charlapalli Barauni Chhath Special Train Schedule)

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल 8 और 15 नवंबर को प्रत्येक रविवार को चर्लपल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन रात 12.03 बजे गोंदिया, 2.18 बजे दुर्ग, 3.05 बजे रायपुर और सुबह 5 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. यहां से रवाना होकर तीसरे दिन रात 2.15 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी. (Charlapalli Barauni Chhath Special Train Schedule)

इसी तरह, गाड़ी संख्या 07589 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 10 और 17 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 3 बजे रवाना होगी. अगले दिन रात 1.30 बजे बिलासपुर, 3.15 बजे रायपुर, 4 बजे दुर्ग और सुबह 6.28 बजे गोंदिया पहुंचेगी. इसके बाद 19.02 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी.

23 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 23 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 2 एसएलआर, 1 एसी प्रथम श्रेणी, 17 एसी तृतीय श्रेणी और 3 एसी द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं.

इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

ट्रेन दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चांदाफोर्ट, वडसा, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगांव, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी नॉर्थ केबिन, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, प्रधानखूंटा, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल स्टेशनों पर रुकेगी.

Exit mobile version