Vistaar NEWS

कौन हैं चारु पांडेय? जिन्होंने 23 की उम्र में पास की 19 परीक्षाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

CG News

चारु पांडेय

President Draupadi Murmu will honour Charu Pandey: जहां देश का युवा सरकारी एग्जाम देते और रिजल्ट के इंतजार करते बुढ़े हो जाते हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के तिल्दा की चारु पांडेय ने महज 23 साल की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं क्रैक कर दी हैं. यह कोई किस्मत का खेल नहीं, बल्कि किताबों से किया गया वो सौदा है, जिसने चारु को आज पूरे देश के लिए मिसाल बना दिया है.

चारु पांडेय ने 23 की उम्र में पास की 19 परीक्षाएं

रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा की चारु पांडेय ने 23 साल की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनकी यह सफलता देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

चारु ने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, SSC CPO, IBPS PO, SBI, दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर, ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर और CG NHM समेत कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है.

कौन हैं चारु पांडेय?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

इस असाधारण उपलब्धि के लिए चारु को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी. यह सम्मान तिल्दा और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है.

ये भी पढ़ें- Raipur: 12 साल की मासूम को अंतिम विदाई पर मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, अंगदान कर दो लोगों को दी थी नई जिंदगी

चेन्नई में हैं पोस्टेड

चारु पांडेय ने मई 2025 से भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के चेन्नई कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यभार संभाला है. चारु की इस सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में प्रेरणा का संचार हुआ है.

Exit mobile version