Vistaar NEWS

CG News: छत्तीसगढ़ के 878 स्कूल भवन विहीन, विधानसभा में जारी आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा

Assembly Education Data Report: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शाला भवनों की स्थिति को लेकर चौकानें वाला आंकड़ा सामने आया है. जहां प्रदेश के स्कूलों में शाला भवनों की स्थिति को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र में सवाल पूछा गया था. इस पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सदन में जानकारी दी. जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 878 स्कूल भवन विहीन है.

विधायक उमेश पटेल छत्तीसगढ़ में स्कूलों की स्थित को लेकर पूछा सवाल

दरअसल, कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से सवाल करते हुए पूछा कि प्रदेश में कितने प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित हैं कितने शालाएं स्वयं के भवन में संचालित हैं, कितने भवन जीर्णशीर्ण हैं, कितने भवनविहीन हैं, की जानकारी जिलावार देवें. भवनविहीन शालाओं के संचालन के लिए क्या व्यवस्था है, बतावें.

छत्तीसगढ़ के 878 स्कूल भवन विहीन

इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सदन में संलग्न प्रपत्र के कॉलम 4 से 7 के अनुसार है. सदन में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 878 स्कूल भवन विहीन है. ये स्कूल फिलहाल पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, किराये के भवन या अन्य वैकल्पिक परिसरों में संचालित किए जा रहे हैं.

सबसे ज्यादा बीजापुर में भवन विहीन स्कूल

जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बीजापुर जिले में स्कूल भवन विहीन है. यहां 114 प्राथमिक शाला, 7 माध्यमिक शाला, 3 हाई स्कूल, 1 हायर सेकेंडरी स्कूल समेत कुल 125 स्कूल भवन विहीन है. वहीं सबसे कम जांजगीर-चांपा में है, जहां 0 प्राथमिक शाला, 0 माध्यमिक शाला, 1 हाई स्कूल, 0 हायर सेकेंडरी स्कूल समेत कुल 1 स्कूल ही भवन विहीन है.

चरणबद्ध तरीके से हो रहा भवन निर्माण का काम

सरकार का कहना है कि भवन निर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाता है और बजट स्वीकृति मिलने पर नए भवन बनाए जाते हैं. भवनविहीन स्कूलों के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर संबंधित योजनाओं के माध्यम से स्वीकृति दी जाती है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: बारिश के पानी में डूबा बिलासपुर! पूरा शहर जलमग्न, कई इलाकों में ब्लैकआउट, बाढ़ जैसे हालात

Exit mobile version