Vistaar NEWS

दिवाली पर जनता के साथ भोजन करेंगे भाजपा विधायक, छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी बोलीं- दूरियां मिटाएं

smriti irani

प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी

Chhattisgarh BJP Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी का आज रायपुर दौरे का दूसरा दिन है. दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने सुबह से ही बैठकें लेनी शुरू कर दी हैं. भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सबसे पहले विधायकों के साथ संगठनात्मक बैठक हुई, जो अब खत्म हो चुकी है.सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में स्मृति ईरानी ने सभी विधायकों को एक बड़ा टास्क दिया है. उन्होंने कहा कि इस दिवाली सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र जनता के साथ भोजन करें.

क्या टास्क दिया ?

उन्होंने कहा कि इस दिवाली सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के साथ भोज का आयोजन करें. इस भोज में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता को भी बुलाया जाए. स्मृति ने कहा कि भोजन के बहाने जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी खत्म होगी और सरकार की योजनाएं सीधे लोगों तक पहुंचेंगी.

बताया जा रहा है कि पहले दिन के दौरे में कुछ मंत्रियों को लेकर विधायकों ने नाराजगी जताई थी. जनता से दूरी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी की शिकायतें प्रभारी तक पहुंची थीं. इसी को देखते हुए स्मृति ने यह नया फॉर्मूला दिया है.

पहले दिन क्या हुआ था?

पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 9 घंटे तक मैराथन बैठक चली. प्रदेश महामंत्री, पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों के साथ बैठक हुई. इस दौरान स्मृति ईरानी ने 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा कि सरकार कैसे बनेगी? उन्होंने सभी को एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए.पहले दिन की बैठक के बाद स्मृति ईरानी सीएम विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ अभनपुर में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं.

Exit mobile version