रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. पवन साय की जगह कर्मवीर सिंह को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कर्मवीर सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं. इसके अलावा भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने विभिन्न राज्यों के संगठन में बदलाव किया है.
जाने कौन हैं कर्मवीर सिंह
- मूलतः वे उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला वर्तमान में अब हाथरस जिला के स्वयंसेवक है.
- 1993 से उन्होंने संघ के प्रचारक जीवन का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली से किया.
- वे तहसील प्रचारक, नगर प्रचारक रहे.
- वे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी (आगरा) व अलीगढ़ महानगर प्रचारक एवं मथुरा जिला के जिला प्रचारक रहे.
- कर्मवीर सिंह उत्तर प्रदेश के एटा, अलीगढ़ व बरेली विभाग के विभाग प्रचारक भी रहे.
- 2015 में उन्होंने मेरठ प्रांत (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के सह प्रांत प्रचारक बने.
- 2019 में कर्मवीर सिंह ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक के रूप में कार्य किया.
- 2020 से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्य किया.
- अगस्त 2022 से वे योजना झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्य कर रहे हैं.
