Vistaar NEWS

साय कैबिनेट में हुई कई बड़े फैसले, 15 नवंबर से धान खरीदी… 200 यूनिट बिल तक रहेगा आधा 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया. सरकार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी. खरीदी के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की गई है. (Sai Cabinet decisions Chhattisgarh)

एग्रिस्टेक में पंजीकृत किसानों को राहत

धान खरीदी की प्रक्रिया में एग्रिस्टेक में पहले से पंजीकृत किसानों का पंजीयन इस बार भी मान्य रहेगा. इससे पहले से पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी. धान खरीदी में पारदर्शिता और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग किया जाएगा.

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों धान उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है. धान खरीदी की तैयारियों के तहत नए उपार्जन केंद्रों और तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाने पर जोर दिया जा रहा है. (Sai Cabinet decisions Chhattisgarh)

200 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की योजना जारी रहेगी

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने वाली योजना जारी रहेगी. कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान के तहत 200 यूनिट तक बिजली खपत पर हाफ बिजली बिल की रियायत जारी रखने का निर्णय लिया है. इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

योजना के तहत पात्र घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार बिजली बिल में राहत मिलती रहेगी. सरकार का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम करना और उन्हें राहत प्रदान करना है.

कैबिनेट के इस फैसले से योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को आगे भी रियायती बिजली बिल की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हुआ है. इसके लिए 500 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है.

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास मिशन को कैबिनेट की मंजूरी

छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन शुरू करेगी. कैबिनेट ने मिशन को मंजूरी दे दी है. यह मिशन पांच साल की अवधि के लिए संचालित किया जाएगा. इसके लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

इस मिशन का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन विकास को गति देना और पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी संभावनाओं को आगे बढ़ाना है. पांच साल की अवधि में निर्धारित कार्ययोजना के तहत पर्यटन विकास से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा. (Sai Cabinet decisions Chhattisgarh)

विस्तार से पढ़े, साय कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले

1. 15 नवंबर से होगी धान खरीदी

2. बिजली बिल में राहत जारी

3. सड़क निर्माण ठेकेदारों को डामर की कीमत बढ़ने पर राहत

4. सरकारी कर्मचारियों और परिवारों को कैशलेस इलाज

5. मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन-2026 को मंजूरी

6. मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन को मंजूरी

7. राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 9 मामले वापस लेने की प्रक्रिया

8. नगर पंचायत कूंरा का नाम अब कुंवरगढ़

9. बड़े कोल गैसीफिकेशन निवेश को विशेष प्रोत्साहन

10. 295 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना को मंजूरी

11. पांच सरकारी परिसंपत्तियों के पुनर्विकास को सैद्धांतिक मंजूरी

12. केंद्रीय भंडारण निगम को 10 एकड़ जमीन

 राजनांदगांव जिले के ग्राम खपरीकला में केंद्रीय भंडारण निगम को 10 एकड़ भूमि आवंटित करने की मंजूरी.  निर्धारित शर्तों और दरों के अनुसार भूमि आवंटन होगा. इससे कृषि उपज और अन्य वस्तुओं के सुरक्षित भंडारण की क्षमता बढ़ेगी.

13. राजनांदगांव में 400 करोड़ की फल प्रसंस्करण परियोजना

14. सुशासन एवं अभिसरण विभाग में तीन नए पद

15. वन मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का पद

16. दिवंगत चिकित्सा प्राध्यापक के परिवार को पेंशन लाभ

17. मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन को मंजूरी

18. औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियमों में संशोधन

 छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन को मंजूरी. इससे  भूमि उपयोग की प्रक्रिया सरल होगी.  औद्योगिक भूखंडों की उपलब्धता और आवंटन में सुगमता आएगी. औद्योगिक भूमि से जुड़े विवाद कम करने पर जोर. खाली और अतिरिक्त भूमि का बेहतर उपयोग तथा पारदर्शी ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा. इससे कारोबार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा.

19. कृषक उन्नति योजना में संशोधन

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Raipur local News: बिना डॉक्टर की पर्ची के बेच रहे थे सिरप… दो गिरफ्तार

Exit mobile version